एस आई भर्ती 2021
रो कौन रहा
राजस्थान एस आई भर्ती २०२१ को माननीय राजस्थान हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है l अब इस पर लोगों की दो राय आ रही है l एक वो जो परीक्षा में बैठे नहीं , लेकिन उस पर नज़र रही है l दूसरे वो जो स्वयं या रिश्तेदार परीक्षा में बैठे l आम जनता या परीक्षा में नहीं बैठने वाले कह रहे है ,रद्द हुई तो बहुत अच्छा हुआ l दूध का दूध और पानी का पानी हो गया l युवाओ का परीक्षा में विश्वास क़ायम होगा,उनका हौसला बढ़ेगा और भविष्य में परीक्षा ईमानदारी से होगी l
दूसरे वो जो परीक्षा में बैठे,कहने को तो वो अपने को शुद्ध २४ कैरेट सोना बता रहे है लेकिन रोना उसी का रहता है जिसका कुछ गया हो या जिसको अपना भविष्य अंधकारमय लगता हो l जाना किस चीज का या तो लाखों रुपए या मौका l
इधर मेहनती का पैसा गया नहीं,मौके फिर आयेंगे,हौसला टूटा नहीं, आत्म विश्वास बढ़ गया कि ऐसी कालाबाजारी में पास होकर निकला तो ईमानदारी में तो हमे तिलक लगाकर बुलाया जाएगा l ----ByDR
No comments:
Post a Comment